🌼👉Hindi (हिन्दी) important question 2022👈🌼
Ques.1' उसने कहा था' कहानी के नायक की विशेषताओं को लिखें?
Ans:- 'उसने कहा था 'कहानी के नायक लहना सिंह एक ऐसा प्रेमी है, जो त्याग , बलिदान को भावना से ओत प्रोत हैं। वह वादे का पक्का है ,वह वीर साहसी ,चतुर होशियार हैं तथा वह सेवापरायण और कर्तव्यनिष्ठ हैं।
Ques:-2 पुरुष के गुण क्या है?
Ans:- लेखक दिनकर जी के अनुसार पुरुष का कर्क शांत अधिक होती है तथा कोमलता कम अतः पुरुष में साहस, वीरता के साथ अर्धनारीश्वर के भी कुछ गुण होने चाहिए जैसे -दया, प्रेम, सहनशीलता, आदि। इन गुणों को अपनाकर पुरुष महान बन जाता है।
Ques:-3 मालती के पति का परिचय दीजिए?
Ans:- मालती के पति महेश्वर पेशे से चिकित्सक हैं। वह सरकारी अस्पताल में कार्य करता है। उसकी दिनचर्या यंत्र की भांति चलती रहती है। वह एक पहाड़ी गांव में रहता है तथा प्रतिदिन अस्पताल में रोगियों का इलाज करता है। उसके नित्य वही काम होते हैं। जैसे-जैसे मरीजों को देखना ,नुक्खे लिखना, दवाइयां देना आदि। वह स्वयं भी अपने इस नीरस जीवन से उकता गया है। फुर्सत के क्षणों में भी सुस्त रहता है और जीवन के प्रति उदासीन बना रहता।
Ques:- 4 विशनी कौन है ?इसको किसकी प्रतीक्षा है?
Ans:- विशनी मानक की मां है। वह केवल मानव को ही नहीं अपितु सभी सैनिकों की मां है। वह सभी को अपने पुत्र के समान दिखती है। वह दुश्मन सैनिकों को भी अपने पुत्र के समान रक्षा करने को तत्पर रहती हैं। विश्नी को अपने पुत्र मानक की चिट्ठी का इंतजार है। मानक वर्मा की लड़ाई में सैनिकों के रूप में गया है। वह विश्नी का इकलौता पुत्र है। घर की सभी जिम्मेदारी उस पर है। विशनी उसकी कुशल क्षेत्र जानने के उत्सुक है। वह उसके पत्र का इंतजार कर रही है, उसके मन में अनेक प्रकार की आशंकाएं जन्म ले रही है। वह पत्र न आने का अपने भाग्य को कोसती है।
Ques:-5 डायरी क्या है ?डायरी क्यों लिखनी चाहिए?
Ans:- डायरी एक साहित्य है। डायरी में प्रतिदिन की घटनाओं को प्रतिपादित किया जाता है। लेखकीय अभ्यास का उत्तम साधन है डायरी लेखन।
डायरी में लेखक को अपनी आलोचना, निंदा ,प्रशंसा सभी को समान रूप से वर्णन करना चाहिए। अपनी गलती सुधारने का एक सशक्त माध्यम है। डायरी लेखन एक जलते हुए जंगल के समान है।
लेखक के लिए डायरी लिखा जाना कठिन कार्य है। डायरी में व्यक्ति के मन के भाव,जीवन का लक्ष्य ,जीवन की स्थितियां परिलक्षित होती है। अतः डायरी व्यक्ति के जीवन का दर्पण होती है।
Ques:-6 पुत्र के लिए मां क्या क्या करती है?
Ans:- पुत्र के लिए मां अपना निजी सुख दुख भूल कर उसकी सुख-सुविधा के विषय में सोचते रहती है। वह उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखती है। पुत्र बीमार न पड़ जाए इसके लिए उसे हमेशा अपने पास गोद में रखती है,उसका मनोरंजन करती है, उसे लोरी गाकर सुनाती है तथा उसके लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना करती है और ईश्वर से मन्नत मांगती रहती है।
अपने पुत्र के जीवन के लिए मां अपना सर्वस्व न्योछावर करने का तत्पर रहती है। वह अपना सुख दुख भूल कर अपने पुत्र का पालन करती है वह उसके जीवन के अनेक ख्वाब संजोती है तथा बड़े ही लाड प्यार से दुलार के साथ अपने पुत्र का अभाव में अभाव में भी उचित लालन -पालन करती है। स्वयं धुप सहकर अर्थात दुख उठाकर अपने पुत्र को शीतलता यानी दुख पहुंचाती है।
Ques:-7 दानव दुरात्मा से क्या अभिप्राय है?
Ans:- इस धरती पर दानव और दुरात्मा राक्षस और उसके राक्षसी प्रवृत्ति एक सी जन जन की भावनाओं को दलती है। इन शोषक ,खूनी और चोरों के खिलाफ खड़ीजनता का शीर्ष एक है। पूंजीपति दानव हैं। पूंजीपतियों को आत्मा नहीं होती है। उसमें दया का भाव नहीं होता है। पैसा उनकी संवेदनाओ को मार देता है। जिस दिन जन-जन इन दानवों की दुरात्मा को ठीक से जान जाएंगे उस दिन इस धरती से उसका विनाश करने के लिए हथियार उठा लेंगे।
Ques:- 8 भगत सिंह के अनुसार किस प्रकार की मृत्यु सुंदर है?
Ans:- भगत सिंह के अनुसार वह मृत्यु सुंदर होती है ,जो देश सेवा के लिए हो। देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाली अथवा फांसी चढ़ने वाले मृत्यु निश्चय ही सुंदर होती हैं
Ques:- 9 दिन और रात किसके प्रतीक है?
Ans:- दिन और रात,सुख-दुख के प्रतीक है। जिस प्रकार दिन के पश्चात रात आती है आर्थत उजाले के बाद अंधेरा अंधेरे के पश्चात फिर उजाला होता है उसी प्रकार जीवन में दुख के पश्चात सुख आता इसी प्रकार दिन सुख का, और रात दुख का प्रतीक है।
Ques:-10 चोर और मन किसके प्रतीक हैं?
Ans:- चंपारण में गंडक घाटी के दोनों तरफ विभिन्न आकृति के ताल और गहरे पोखर हैं। सभी टेढ़े-मेढ़े किंतु शुद्ध निर्मल जल में परिपूर्ण है। कवि ने इन तालों को चोर और मन कहा है।

0 Comments