हड़प्पा सभ्यता का पुरातत्व,
Ques.1 पुरातत्व क्या है?
Ans:- पुरातत्व इतिहास की सर्वश्रेष्ठ कसौटी है| जिस ऐतिहासिक तथ्य को पुरातत्व का समर्थन प्राप्त नहीं है ,उसकी नींव बालू पर टिकी होती है| समकालीन अर्थात प्रत्यक्षदर्शी सामग्री ही पुरातात्विक सामग्री कहलाती है|
Ques.2 हड़प्पा सभ्यता का विस्तार का वर्णन करें?
Anse:- रंगनाथ राव महोदय के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का विस्तार पूर्व से पश्चिम तक1600कि मी. एवं उत्तर से दक्षिण तक 1100 किलोमीटर है परंतु उत्तर में सरायखेला आदि स्थलों की प्राप्ति से यह सीमा और बढ़ गई है| यह सभ्यता एक त्रिभुजाकार क्षेत्र में विस्तृत है जिसका क्षेत्रफल कुछ समय पूर्व विद्वानों ने 12,99,600वर्ग km बताया था| यह सभ्यता उत्तर में जम्मू अखनूर से लेकर दक्षिण में नर्मदा नदी के तट तक एवं पश्चिमी बलूचिस्तान के मकरान समुद्र तल से लेकर उत्तर पूर्व में मेरठ तक विस्तृत है|
Ques 3. हड़प्पा नगरों से प्राप्त वस्तुएं कौन-कौन हैं?
Ans:- हड़प्पा नगरों से प्राप्त वस्तुएं निम्नलिखित हैं
(i) मोहनजोदड़ो:- मोहनजोदड़ो सिंधी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है मृतको का टीला मोहनजोदड़ो के आस पास की भूमि बड़ी उपजाऊ थी इसे सिंध का बाग कहा जाता था | जहां से 1398 मोहरे , पुजारी का सिर ,मॉम के सांचे ,कांस्य की नर्तकी सभागार, सीप का पैमाना, इत्यादि वस्तुएं प्राप्त हुई|
(ii) हड़प्पा:- यहां से स्त्रियों की लघु मृण्मूर्तियों स्त्री की मूर्ति जिनके गर्व से पौधा निकलता हुआ दिखता है ,पत्थर के शिश्न एवं योनि, ठोस पहिए वाली गाड़ी , प्रसाधन मंजूषा, RH-37 कब्रिस्तान, लकड़ी का हल, लेख युक्त बर्तन,मुखोटे , इत्यादि चित्र का मुद्रा मिला|
(iii)लोथल:- यहां फारस की मोहरे ,धान एवं बाजरे की खेती के प्रमाण ,आटा पीसने वाली चक्की, हाथी दांत का पैमाना ,मनको का कारखाना, कुत्ते की मृत्यु, बकरी की हड्डियां, तीन युगल शवाधान एवं बंदरगाह के प्रमाण मिले हैं
Ques 4. हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने किया और कब हुई थी
Ans:- हड़प्पा सभ्यता का खोज सर्वप्रथम चालर्स मैसन द्वारा किया गया था इसकी खोज 1826 की में की गई थी
Ques 5. हड़प्पा सभ्यता का विस्तार कहां तक था?
Ans:- अप्पा सभ्यता का विस्तार पाकिस्तान पाकिस्तान का वर्तमान हिंदू प्रांत पंजाब राजस्थान गुजरात काठियावाड़ एवं उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के मोंटगोमरी जिले में हड़प्पा सभ्यता का विस्तार था

0 Comments