Welcome to suman study:- India's no-1 website for preparation 12th board exam.

12th political science subjective modle paper // political science important question for class 12th

                                        

  1.  प्रश्न -1. लोकसभा में विपक्ष के नेता के क्या कार्य हैं?

उत्तर-लोकसभा में विपक्ष के नेता के कार्य-लोक-सभा में विपक्ष के नेता का प्रमुख कार्य सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करना है। ऐसे वैकल्पिक प्रस्तावों, नीतियों को प्रस्तुत करना पड़ता है जिन्हें लागू करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। इस प्रकार उन्हें संसद तथा देश के प्रति एक विशेष सामाजिक जिम्मेदारी निभानी पड़ती है।

प्रश्न- 2. न्यायिक पुनरावलोकन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-न्यायिक पुनरावलोकन-सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों को न्यायिक समीक्षा की शक्ति प्राप्त है। यदि राज्य का कोई कानून अथवा आदेश संवैधानिकता का हनन करता है तो याचिका दायर की जा सकती हान्यायालय चुनौती दिए गए कानून अथवा नियम की संवैधानिकता का परीक्षण करेगा। वह इसे उस सीमा तक अवैध या रद्द कर सकता है, जहाँ तक संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। रद्द किया गया कानून या आदेश लागू नहीं हो सकता|


प्रश्न 3. द्वितीय पंचवर्षीय योजना के उद्देश्य क्या थे?

उत्तर-द्वितीय पंचवर्षीय योजना का समय 1956-1961 तक का था। इसके निर्माता श्री पी.सी. महालनोबिस थे। इस योजना का प्राथमिक क्षेत्र

औद्योगिक विकास था। पहली योजना का मूलमंत्र था-धीरज परन्तु द्वितीय पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य तेज गति से संरचनात्मक बदलाव करने की थी। यद्यपि प्रथम पंचवर्षीय योजना में खाद्य की पूर्ति के लिए कृषि विकास को आवश्यक समझा गया था परन्तु द्वितीय पंचवर्षीय योजना में गरीबी व बेरोजगारी को दूर करने के लिए औद्योगिक विकास को जरूरी समझा गया। अत: इसे प्राथमिक स्थान दिया गया। रोजगार को ही लोगों के जीवन स्तर को उठाने के लिए आवश्यक समझा गया। औद्योगीकरण पर दिये गये इस बल ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को एक नया आयाम दिया।

प्रश्न 4. भारत-पाक सम्बन्धों पर एक नोट लिखें।

उत्तर-15 अगस्त, 1947 को जब हमारा देश स्वतंत्र हुआ तो उसी दौरान देश का एक भाग पाकिस्तान के रूप में एक नया राष्ट्र बना। दोनों देशों के बीच अधिकांश समय तक सम्बन्ध तनावपूर्ण रहे हैं। यद्यपि सम्बन्ध सुधारने के प्रयत्न भी लगातार होते रहे। कश्मीर पर अपना दावा करने वाले पाकिस्तान ने भारत के साथ 1948, 1965 और 1971 में युद्ध लड़े तथा 1999 में भी कारगिल में एक अघोषित युद्ध लड़ा। भारत में होने वाली आतंकवादी घटनाओं को पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठानों द्वारा सहायता मिलती रही है, जिससे दोनों देशों के सम्बन्ध खराब होते रहे हैं।

प्रश्न 5. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) क्या है?

उत्तर-प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI)-सामान्य शब्दों में किसी एक देश की कम्पनी का दूसरे देश में किया गया निवेश प्रत्यक्ष विदेशी (FDI) कहलाता है। ऐसे निवेश से निवेशकों को दूसरे देश की उस कम्पनी के प्रबन्धन में कुछ हिस्सा हासिल हो जाता है जिसमें उसका पैसा लगता है। किसी निवेश को (FDI) का दर्जा दिलाने के लिए कम से कम कम्पनी में विदेशी निवेश को 10 प्रतिशत शेयर खरीदना पड़ता है। इसके साथ उसे निवेश वाली कम्पनी में मताधिकार भी हासिल करना पड़ता है।

प्रश्न 6. सामाजिक न्याय क्या है?

उत्तर-समाजिक न्याय-समाज में सभी लोगों को समानता प्राप्त हो. जाति के आधार पर भेदभाव न हो, सभी की मान-मर्यादा सुरक्षित हो किडे व दुर्बल वर्गों को राज्य की ओर से विशेष आरक्षण या सुविधाएँ दी में ताकि वे अपनी प्रगति कर सकें। इसे राज्य की सकारात्मक क्रिया भी कहते जो मण्डल कमीशन रिपोर्ट की सिफारिश को लागू करके वी० पी० सिंह ने सामाजिक न्याय दिया।

प्रश्न 7. भारत की राजनीति में जाति की भूमिका का वर्णन करें।

उत्तर-भारत की राजनीति में जाति की भूमिका-वर्तमान समय भारतीय राजनीति में जातीकरण का है जिसकी शुरूआत देश के आजाद होने से हो गई थी। वर्तमान परिस्थितियों में जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था इस देश के विकास को ही अवरुद्ध कर रहा है। देश में सामाजिक वैमनस्य का कारण जातीय आरक्षण ही है जो राजनीतिक पार्टियों द्वारा पोषित हो रही है।

प्रश्न 8. शीत युद्ध व तनाव शैथिल्य में अन्तर बताइए।

उत्तर-शीत युद्ध व तनाव शैथिल्य में अन्तर-दूसरे महायुद्ध के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका तथा सोवियत संघ दो महाशक्तियाँ बन गए। अमेरिका उदारवाद की विचारधारा का समर्थक था तो सोवियत संघ समाजवाद की विचारधारा का पक्षधर था। दोनों के बीच घृणा, द्वेष व टकराव की स्थिति पैदा हुई जो किसी समय तीसरे विश्व युद्ध का मार्ग खोल सकती है। इसी को शीत युद्ध कहा गया। किन्तु धीरे-धीरे स्थिति सुधरी, परस्पर सहयोग व समन्वय बढ़ा, शीत युद्ध की गरमी घटी जिसे शैथिल्य का नाम दिया गया। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के साथ शीत युद्ध एवं तनाव शैथिल्य की स्थितियों का अन्त हो गया।

प्रश्न 9. ग्लासनास्ट और पेरिस्ट्रोयका से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-ग्लासनास्ट और पेरिस्ट्रोयका-ग्लासनास्ट का अर्थ है समाज को खोलो। पेरिस्ट्रोयका का अर्थ है आर्थिक नव-निर्माण करो। इस प्रकार लेनिन के समय से चली आ रही वह व्यवस्था समाप्त हुई जिसमें लोगों को मूक व बधिर पशुओं की तरह बना दिया गया था तथा निजी अर्थव्यवस्था पूर्णतया उन्मूलित की गई थी। गोर्वाचोव की दृष्टि में गिरते हुए समाजवादी राज्य को बचाने का यही रास्ता था।

प्रश्न 10. एक-ध्रुवीयता और दो-ध्रुवीयता में अन्तर बताइये।

उत्तर-दूसरे महायुद्ध के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका सोवियत संघ दो महाशक्तियों के रूप में उभरे। उन्होंने अनेक देशों को अपने गुटों में शामिल किया। दोनों के बीच तनावपूर्ण सम्बन्ध बने रहे जो किसी समय तीसरे महायुद्ध को जन्म दे सकते थे। इसी को शीत युद्ध कहा गया लेकिन 1991 में सोवियत संघ के विघटन के साथ शीत युद्ध चल गया। अब अमेरिकी प्रभुत्त्व स्थापित हुआ। दुनिया के देश अमेरिका के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। इसी को एक-ध्रुवीयता की स्थिति कहा जाता है।


Post a Comment

0 Comments