Que 1. आधारभूत उद्योग क्या है? उदाहरण दें।
इस्पात उद्योग के विकास ने भारत में औद्योगिकरण के द्वार खोल दिए हैं। लगभग सभी क्षेत्रों में लोहा-इस्पात उद्योग पर निर्भर करता है। लोहा-इस्पात उद्योग में अन्य उद्योगों के लिए मशीनी उपकरण तैयार होते हैं। इसके विभिन्न उत्पाद अन्य उद्योगों के लिए कच्चा माल है। जीवन का हर क्षेत्र लोहे से प्रभावित है। इसलिए यह उद्योग किसी देश के औद्योगिक विकास का आधार है।
Que 2. सामूहिक कृषि का वर्णन कीजिए।
इस कृषि में उत्पादन के संसाधनों का स्वामित्व समस्त समाज का होता है और श्रम सामूहिक रूप में प्रदान किया जाता है। सामूहिक कृषि साम्यवादी क्रान्ति की देन है। इस कृषि में कृषक द्वारा अपनी भूमि, पशु, श्रम आदि संसाधनों को मिलाकर कृषि की जाती है। आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये कृषकों को भूमि का छोटा-सा टुकड़ा रखने की अनुमति होती है। इस कृषि में सरकार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सरकार द्वारा उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य रखा जाता है। सरकार कृषि उपजों को निर्धारित मूल्य में खरीदती है। यदि उपज लक्ष्य से अधिक होती है तो उसे सभी सदस्यों में बाँट दिया जाता है। उत्पादन एवं भाड़े पर ली गयी मशीनों परकृषकों को कर चुकाना पड़ता है। कार्य की प्रकृति के आधार पर भुगतान किया जाता है। पूर्व सोवियत संघ के विघटन के पश्चात् इस कृषि में संशोधन किया गया।
Que 3. तृतीयक व्यवसाय क्या है?
तृतीयक व्यवसाय में समुदायों को दी जाने वाली व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक सेवाएँ सम्मिलित हैं। इस व्यवसाय को सेवा श्रेणी भी कहा जाता है। यातायात संचार व्यापार स्वास्थ्य शिक्षा तथा प्रशासनिक सेवा ततीयक व्यवसाय के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। इस व्यवसाय में लगे हए लोग प्रत्यक्ष रूप से किसी वस्त का उत्पादन नहीं करते, बल्कि अपनी कार्यकुशलता तथा तकनीकी क्षमता से समाज की सेवा करते हैं।
Que 4. भारत के उच्च घनत्व के क्षेत्र से क्या अभिप्राय है?
उच्च घनत्व के क्षेत्रों के अन्तर्गत सम्पूर्ण देश के लगभग एक चौथाई जिले सम्मिलित हैं। इसका विस्तार पश्चिमी बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में है। यह देश का कृषि प्रधान, ग्रामीण-बहुल क्षेत्र है। केवल पूर्वी तथा धर पश्चिमी भाग में औद्योगिक विकास के कारण नगरीय संकेन्द्रण अधिक मिलता है। समतल उर्वर मैदान, काँप की मिट्टियाँ, सिंचाई एवं पेयजल की उपलब्धता के कारण यहाँ सघन आबादी मिलती है।
Que 5. संभववाद क्या है\
बीसवीं शती में अनेक विचारकों का यह मत पृष्ट होने लगा कि किसी प्रदेश के भौतिक वातावरण में मनुष्य के लिए कई प्रकार की सम्भावनाएँ छिपी हुई हैं और मनुष्य अपनी बुद्धि तथा प्रयासों द्वारा सर्वोत्तम सम्भावना का चनाव करता है। इस प्रकार प्रकृति की सत्ता सर्वशक्तिमान नहीं रह जाती और मानव को महत्व मिलना प्रारम्भ हुआ। मानव अपने वातावरण में परिवर्तन करता है अथवा सामंजस्य स्थापित करता है। इस भावना को सर्वप्रथम फ्रांसीसी विद्वान फैब्वरे ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक “इतिहास की भौगोलिक प्रस्तावना" (Geographical Introduction to History, 1925) में सम्भववाद (Possibilism) का नाम दिया।
Que 6. मानव भूगोल को परिभाषित करें।
उत्तर- मानव भूगोल पृथ्वी और उसके भौतिक वातावरण के पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन है। किसी प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियाँ, भ-रचना जलवायु, वनस्पति, खनिज सम्पत्ति, जीव-जन्तु इत्यादि का मानवीय क्रिया-कलापों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन है। ____ उष्ण, शीत अथवा समशीतोष्ण कटिबन्धीय निवासियों की शारीरिक रचना, जातीय गुण, कार्यक्षमता, योग्यता, आचार-विचार, धार्मिक विश्वास आदि में अनेक विभिन्नताएँ मिलती हैं। इन विभिन्नताओं का कारण वह विशेष वातावरण है जिसमें मानव रहता है।
Que 7. मुक्त व्यापार क्या है?
उत्तर-मुक्त व्यापार के अन्तर्गत विभिन्न देश आयात शुल्क में कमी तथा आयत की मात्रा पर लगे प्रतिबंधों को हटा देते हैं जिससे किसी देश का सामान सुगमता से दूसरे देश के बाजारों में पहुँच सकता है और बाजार में उस देश के घरेलू उत्पादों के साथ इसकी प्रतिस्पर्धा होती है। उदारीकरण के साथ वैश्वीकरण के विकास से विकसित देशों को बहुत लाभ मिलता है, क्योंकि उन्नत तकनीक से सामानों का उत्पादन बहुत अधिक होता है और उत्पादन खर्च कम पड़ता है। उनकी फिनिशिंग तथा पैकिंग उच्च कोटि की होती है और इसके साथ परिवहन और संचार की उन्नत व्यवस्था के कारण उनका सामान विश्व के किसी बाजार में शीघ्रातिशीघ्र । पहुँच सकता है। इसलिए, विकासशील देशों के घरेलू उत्पादों का बिकना कठिन हो जाता है, अर्थात् बाजार प्रतिस्पर्धा में वे पीछे रह जाते हैं।
Que 8. खनिज आधारित उद्योगों से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-लोहा, इस्पात, ऐलुमिनियम, ताँबा, जवाहरात, सीमेन्ट आदि कच्चे माल पर आधारित उद्योग को खनिज आधारित उद्योग कहते हैं।
Que 9. खनिजों का क्या महत्व है?
उत्तर-जिस देश में खनिज पदार्थों का अगाध भण्डार भरा है वही देश आज विश्व में सबसे अधिक आर्थिक, औद्योगिक और व्यापार सम्बन्धी उन्नति कर सका है। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, इंग्लैण्ड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम और जापान ऐसे । ही राष्ट्र हैं जिन्होंने अन्य देशों की अपेक्षा अधिक उन्नति की है। आधुनिक सभ्यता बहुत अंशों तक खनिज पदार्थों पर निर्भर है। कृषि, उद्योग, परिवहन और सन्देशवाहन आदि सभी विकास खनिज सम्पत्ति पर ही अवलिम्त हैं

0 Comments